MP Bhulekh मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। यह मध्य प्रदेश के लोगों को भूमि रिकॉर्ड, नक्शे और अन्य महत्वपूर्ण संपत्ति संबंधी जानकारी को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है। यह एक नई प्रणाली है जिससे संपत्ति मालिकों, खरीदारों और अन्य लोगों के लिए आवश्यक भूमि विवरण को प्राप्त करना आसान हो गया है।
विषय सूची
MP Bhulekh क्या है?
MP Bhulekh का अर्थ
MP Bhulekh मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। यह मध्य प्रदेश के लोगों को भूमि रिकॉर्ड, नक्शे और अन्य महत्वपूर्ण संपत्ति संबंधी जानकारी को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है। यह एक नई प्रणाली है जिससे संपत्ति मालिकों, खरीदारों और अन्य लोगों के लिए आवश्यक भूमि विवरण को प्राप्त करना आसान हो गया है।
MP Bhulekh का उद्देश्य
MP Bhulekh पोर्टल का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इससे लोगों का समय बचता है और उनके जमीन संबंधित काम जैसे की जमीन रिकॉर्ड और नक्शा, आदि जल्दी हो जाता है।
महत्वपूर्ण बातें
- MP Bhulekh पोर्टल पर कई सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं
- आप अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं
- खसरा खतौनी की नकल डाउनलोड कर सकते हैं
- भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं
MP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि
इस भू अभिलेखि प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए आपको MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत नहीं पड़ती हैं. इसे आप मुफ्त में निकाल सकते हैं. इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होता हैं.
डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि
इस भू-अभिलेख प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए आपको MP Bhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता हैं. इस प्रतिलिपि को प्राप्त करने के लिए शुल्क देने पड़ते हैं. इस प्रतिलिपि का उपयोग आप किसी भी सरकारी कार्य के लिए कर सकते हैं. क्योंकि यह प्रतिलिपि कानूनी रूप से मान्य होती हैं.
मुफ्त सेवाएँ
बुनियादी भूमि रिकॉर्ड (खसरा/खतौनी) मुफ्त
मूल भूमि रिकॉर्ड और खसरा खतौनी की जानकारी
सरल भूमि नक्शा देखना मुफ्त
भूमि नक्शे को ऑनलाइन देखने की सुविधा
जनसंख्या अधिकार रिकॉर्ड मुफ्त
जनसंख्या रजिस्टर से संबंधित जानकारी
भूमि बंधक जानकारी मुफ्त
भूमि बंधक और हाइपोथिकेशन की जानकारी
कृषि भूमि राजस्व विभाग डेटा मुफ्त
कृषि भूमि से संबंधित राजस्व डेटा
अभिलेखागार प्रतियाँ मुफ्त
ऐतिहासिक भूमि अभिलेखों की प्रतियां
सशुल्क सेवाएँ
प्रमाणित भूमि रिकॉर्ड प्रतियाँ सशुल्क
आधिकारिक प्रमाणित भूमि रिकॉर्ड की प्रतियां
प्रमाणित भूमि नक्शे सशुल्क
कानूनी रूप से मान्य भूमि नक्शे
राजस्व न्यायालय आदेश प्रतियाँ सशुल्क
राजस्व न्यायालय के आदेशों की प्रतियां
अभिलेखागार रिकॉर्ड प्रतियाँ सशुल्क
आधिकारिक अभिलेखागार रिकॉर्ड की प्रतियां
भू-अधिकार पुस्तिका सशुल्क
भूमि अधिकारों से संबंधित पुस्तिका
भूमि राजस्व भुगतान सशुल्क
भूमि राजस्व का ऑनलाइन भुगतान
MP Bhulekh पोर्टल के लाभ
MP Bhulekh पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
MP Bhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको एमपी भू-अभिलेख के आधिकारिक https://mpbhulekh.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा।
Visit MP Bhulekh Portalचरण 2: रजिस्टर ऑप्शन चुनें
आधिकारिक वेबसाईट के होम पेज पर आपको कई बिकल्प देखायी देंगे आपको उसमे से 'Register as Public User' बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: फॉर्म भरें
इसके बाद, आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जहा पर आपको सामान्य जानकारी (General Information) और संपर्क जानकारी (Communication Information) भरनी होगी।
चरण 4: कैप्चा कोड दर्ज करें
फिर एसके बाद आपको नीचे दिए गए capcha कोड को दर्ज करने के बाद, सबमिट कर देना है।
चरण 5: रजिस्ट्रेशन पूरा करें
इसके बाद आप का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा।
MP Bhulekh पोर्टल पर लॉगिन करें
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको MP Bhulekh पोर्टल के आधिकारिक वेबसाईट https://mpbhulekh.gov.in/ पर आना होगा।
चरण 2: लॉगिन विवरण दर्ज करें
वेबसाईट के होम पेज मे आपको अपनी लॉगिन आईडी (Login ID) और पासवर्ड (Password) दर्ज करना होगा।
चरण 3: विभाग चुनें
इसके साथ ही आपको संबंधित विभाग (Department) चुनकर कैप्चा कोड भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक कर देना है।
चरण 4: लॉगिन हो जाएं
इस तरह आप MP Bhulekh पोर्टल पर लॉगिन हो सकते है।
MP Bhulekh पर खसरा / खतौनी Online कैसे देखें?
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
MP Bhulekh पोर्टल पर भू-अभिलेख प्रतिलिपि के लिए सबसे पहले आपको एमपी भू-अभिलेख के आधिकारिक https://mpbhulekh.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा।
चरण 2: भू-अभिलेख ऑप्शन चुनें
आधिकारिक वेबसाईट के होम पेज पर आपको कई बिकल्प देखायी देंगे आपको उसमे से 'भू-अभिलेख' बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: खोज विकल्प चुनें
इसके बाद आपके सामने " क्या आप भू-अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं" के नीचे "Yes" वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण 4: स्थान का चयन करें
फिर इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज आ जाएगा जिसमे आपको अपने जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
चरण 5: खोज विधि चुनें
इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुल कर जाएगा, जिसमें आप अपने खसरा खतौनी को तीन तरह से देख सकते हैं:
- मालिक (Landowner) के नाम से
- एमपी भूलेख खसरा नंबर से
- प्लाट संख्या के द्वारा
महत्वपूर्ण सूचना
- साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है
- डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि के लिए रजिस्ट्रेशन और शुल्क देना आवश्यक है
- खसरा खतौनी की जानकारी को प्रिंट करके या डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं
MP Bhulekh पर भूमि रिकॉर्ड खोजने की विधियाँ
मालिक (Landowner) के नाम से
इस विधि में आप भूमि मालिक के नाम से अपने भूमि रिकॉर्ड को खोज सकते हैं। यह विधि उन लोगों के लिए उपयोगी है जो भूमि मालिक का नाम जानते हैं लेकिन खसरा नंबर या प्लाट नंबर नहीं जानते।
लाभ:
- भूमि मालिक का पूरा नाम जानने पर आसान खोज
- एक ही परिवार की सभी जमीनों का रिकॉर्ड एक साथ देख सकते हैं
- विभिन्न गांवों में एक ही नाम की जमीन खोज सकते हैं
ध्यान देने योग्य बातें:
- नाम सही स्पेलिंग में दर्ज करें
- पिता/पति का नाम सही दर्ज करें
- यदि नाम सामान्य है तो कई परिणाम मिल सकते हैं
एमपी भूलेख खसरा नंबर से
इस विधि में आप खसरा नंबर के आधार पर अपने भूमि रिकॉर्ड को खोज सकते हैं। खसरा नंबर भूमि की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होती है।
लाभ:
- सबसे सटीक और विशिष्ट खोज विधि
- एक विशिष्ट भूमि खंड का पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं
- भूमि के ऐतिहासिक रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं
ध्यान देने योग्य बातें:
- खसरा नंबर सही दर्ज करें
- गांव, तहसील और जिला सही चुनें
- पुराने और नए खसरा नंबर में अंतर हो सकता है
प्लाट संख्या के द्वारा
इस विधि में आप प्लाट संख्या के आधार पर अपने भूमि रिकॉर्ड को खोज सकते हैं। प्लाट संख्या भूमि के नक्शे में दर्ज एक विशिष्ट संख्या होती है जो भूमि के स्थान को दर्शाती है।
लाभ:
- नक्शे के साथ सीधा संबंध
- शहरी क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोगी
- भूमि के सटीक स्थान की पहचान करने में मदद
ध्यान देने योग्य बातें:
- प्लाट नंबर सही दर्ज करें
- नक्शे में प्लाट की स्थिति सही से पहचानें
- कुछ क्षेत्रों में खसरा और प्लाट नंबर एक ही हो सकते हैं
महत्वपूर्ण सुझाव
- यदि एक विधि से रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है, तो दूसरी विधि आजमाएं
- रिकॉर्ड खोजने के लिए जिला, तहसील और गांव का सही चयन आवश्यक है
- यदि फिर भी रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है, तो स्थानीय तहसील कार्यालय से संपर्क करें
- डिजिटल हस्ताक्षरित रिकॉर्ड के लिए पंजीकरण और शुल्क आवश्यक है
डिजिटल हस्ताक्षरित भूमि रिकॉर्ड प्रतिलिपि की प्रक्रिया
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
MP Bhulekh पोर्टल पर भू-अभिलेख प्रतिलिपि के लिए सबसे पहले आपको एमपी भू-अभिलेख के आधिकारिक https://mpbhulekh.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा।
चरण 2: भूमि रिकॉर्ड प्रति ऑप्शन चुनें
आधिकारिक वेबसाईट के होम पेज पर आपको कई बिकल्प देखायी देंगे आपको उसमे से 'भूमि रिकॉर्ड प्रति' बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: स्थान का चयन करें
फिर इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज आ जाएगा जिसमे आपको अपने जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
चरण 4: खोज विधि चुनें
अपने भूमि रिकॉर्ड को खोजने के लिए इन भूस्वामी का नाम, Khasra संख्या, प्लॉट संख्या, या निष्क्रिय Khasra संख्या आदि विकल्पों में से एक का उपयोग करना होगा।
चरण 5: रिकॉर्ड प्रकार और वर्ष चुनें
फिर इसके बाद आपको रिकॉर्ड प्रकार की और वर्ष चुनना है जिसके लिए आपको डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रति चाहिए।
चरण 6: भुगतान करें
इसके बाद आपको भुगतान शुरू करने के लिए "कॉपी शुल्क" पर क्लिक करना होगा।
चरण 7: प्रति डाउनलोड करें
सफलता पूर्वक भुगतान की पुष्टि होने के बाद, आप आधिकारिक उपयोग के लिए अपने भूमि रिकॉर्ड की डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Bhulekh भूमि से संबंधित शिकायत आवेदन ऑनलाइन कैसे करें?
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
मध्यप्रदेश राज्य में भूमि से संबंधित शिकायत आवेदन ऑनलाइन करने के लिए सबसे पहले आपको एमपी भू-अभिलेख के आधिकारिक https://mpbhulekh.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा।
चरण 2: GRIEVANCE ऑप्शन चुनें
आधिकारिक वेबसाईट के होम पेज पर आपको कई बिकल्प देखायी देंगे आपको उसमे से 'GRIEVANCE' बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: फॉर्म भरें
इसके बाद आपके सामने आवेदन करने के लिए एक फॉर्म ओपन हो जाएगा आपको उस फॉर्म को भरकर "ओटीपी भेजें" पर Click करना होगा।
चरण 4: OTP सत्यापन
इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा आपको उसे दर्ज करके अपने आवेदन को सबमिट करना होगा।
चरण 5: आवेदन संख्या नोट करें
फिर आपको एक आवेदन संख्या दिखायी देगा आपको उस आवेदन संख्या को नोट कर लेंना है।
शिकायत आवेदन की स्थिति देखें
शिकायत आवेदन की स्थिति देखने के लिए GRIEVANCE सेक्शन में "शिकायत/सुझाव ट्रेक" के आप्शन को सेलेक्ट करके उसके बाद शिकायत संख्या/ मोबाइल नंबर को दर्ज करके "खोजे" बटन पर Click कर देना है। इसके बाद आपको अपने आवेदन की स्थिति ओपन हो जाती हैं।
मध्यप्रदेश भू नक्शा (जमीन का नक्शा) देखें
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
MP Bhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको एमपी भू-अभिलेख के आधिकारिक https://mpbhulekh.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा।
चरण 2: भू भाग नक्शा ऑप्शन चुनें
आधिकारिक वेबसाईट के होम पेज पर आपको कई बिकल्प देखायी देंगे आपको उसमे से 'भू भाग नक्शा (Land Parcel Map)' बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: विकल्प चुनें
फिर इसके बाद आपके सामने एक पॉप-अप प्रदर्शित होगा जहाँ पर आपके सामने 2 विकल्प प्रदर्शित होने लगेगा:
- क्या आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं
- क्या आप भूखंड का प्रमाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं
ऐसे में अगर आप भू-नक्शा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप को सबसे पहले वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
चरण 4: स्थान का चयन करें
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चुनाव करना है।
चरण 5: नक्शा देखें
सभी जानकारी का चुनाव करके "नक्शा देखें" विकल्प पर क्लिक कर देंना है। फिर इसके बाद आपके अपने गाँव का नक्शा आपके स्क्रीन पर दिखायी देने लगेगा।
MP Bhulekh भूमिस्वामी eKYC
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
MP Bhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको एमपी भू-अभिलेख के आधिकारिक https://mpbhulekh.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा (इस सेवा के लिए आपको पंजीकरण करना होगा)।
चरण 2: भूमिस्वामी आधार E-KYC ऑप्शन चुनें
आपको सभी सेवाओं की सूची मे से "भूमिस्वामी आधार E-KYC" बिकल्प पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: स्थान का चयन करें
इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे जहा आपको अपना जिला, तहसील और गांव चुनना होगा।
चरण 4: भूमि रिकॉर्ड खोजें
फिर इसके बाद आपको अपने भूमि रिकॉर्ड खोजने के लिए भूमि मालिक का नाम, khasra संख्या, या प्लॉट संख्या मे से एक खोज विकल्प को चुनना होगा।
चरण 5: E-KYC बटन पर क्लिक करें
सभी जानकारी को भरकर "विवरण देखें" पर क्लिक कर देना है। फिर आपको "E-KYC (भूमिस्वामी)" बटन पर क्लिक कर दे।
चरण 6: आधार नंबर दर्ज करें
भूमि मालिक का आधार नंबर दर्ज करके "OTP जनरेट करें" पर क्लिक करना होगा।
चरण 7: OTP सत्यापन
आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करके eKYC पूरा करने के लिए फॉर्म सबमिट करना होगा।
संपर्क विवरण
MP Bhulekh हेल्पलाइन
| आयुक्त भू-अभिलेख | मध्य प्रदेश शासन |
| पता | राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी, नीडम रोड, ग्वालियर (म.प्र.), पिन कोड:- 474009 |
| संपर्क करें | 18002030311 (टोल फ्री) |
| ईमेल | clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in |
महत्वपूर्ण
MP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सभी मूल सेवाएं निशुल्क हैं। केवल प्रमाणित और डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेजों के लिए शुल्क देना होता है।
सामान्य प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: MP Bhulekh क्या है?
उत्तर: Bhulekh Madhya Pradesh पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई एक ऑनलाइन प्रणाली है। यह लोगों को आसानी से भूमि रिकॉर्ड, नक्शे और संबंधित सेवाएं प्राप्त करने में मदद करता है। यह चीजों को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाता है।
प्रश्न: क्या मुझे सेवाओं का उपयोग के लिए MP Bhulekh पर खाता बनाना होगा?
उत्तर: MP Bhulekh पोर्टल पर मुफ्त सेवाओं का उपयोग करने के लिए आपको पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सशुल्क सेवाओं का उपयोग करने और अतिरिक्त सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आपको एक खाता चाहिए।
प्रश्न: यदि MP Bhulekh पर अपने भूमि रिकॉर्ड में गलतियां दिखाई दें तो क्या करूं?
उत्तर: यदि आपको अपने भूमि रिकॉर्ड में कोई त्रुटि या समस्या मिलती है, तो आप मदद ले सकते हैं। अपने स्थानीय तहसील कार्यालय में जाएं या विशेष MP Bhulekh हेल्पलाइन पर कॉल करें। वे आपको गलतियों को सुधारने के तरीके पर मार्गदर्शन करेंगे।
प्रश्न: क्या MP Bhulekh पोर्टल पर भूमि नक्शे देखने के लिए पैसे लगते हैं?
उत्तर: नहीं, MP Bhulekh पोर्टल उपयोगकर्ताओं को मुफ्त में भूमि नक्शे (भू नक्शा) देखने और प्राप्त करने की अनुमति देता है। यह भूमि जानकारी को देखने और प्राप्त करने में आसान बनाता है।